फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case of molestation a 9-year-old girl has come to light in Sant Kabir Nagar, police have registered a case

Sant Kabir Nagar News: बालिका के साथ दुष्कर्म, किराए के मकान में मां और भाई संग रहती है,केस दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 05:15 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,धनघटा
संवाद न्यूज एजेंसी,धनघटा Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

मंगलवार के भोर में करीब 03:00 बजे महिला की नौ वर्षीय पुत्री सोई हुई थी। उसी समय आरोपी युवक सो रही बालिका के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका जब शोर मचाई तो उसकी मां और आरोपी युवक की पत्नी दौड़ कर पहुंची। दोनों वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन
case of molestation a 9-year-old girl has come to light in Sant Kabir Nagar, police have registered a case
दुष्कर्म( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव में किराए की मकान में अपने मां और भाई के साथ रह रही नौ वर्षीय बालिका के साथ उसी मकान का किराएदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चों के साथ एक बाजार में किराए के मकान में रहती है। महिला का पति बाहर रहता है। महिला का कहना है कि उसी मकान में बगल के गांव का निवासी युवक अपने बीवी बच्चों के साथ किराएदार के रूप में रहता है।
विज्ञापन


मकान के बीचो-बीच गली है। पीछे के तरफ दोनों किराएदार अलग-अलग कमरे में निवास करते हैं। आरोप है कि मंगलवार के भोर में करीब 03:00 बजे महिला की नौ वर्षीय पुत्री सोई हुई थी। उसी समय आरोपी युवक सो रही बालिका के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका जब शोर मचाई तो उसकी मां और आरोपी युवक की पत्नी दौड़ कर पहुंची। दोनों वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ अनिल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।


वहां पर जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस थाने पहुंचकर पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिए। सीओ अजय सिंह ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी के तलाश में टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed