फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of embezzlement against manager, principal and contractor

Sant Kabir Nagar News: प्रबंधक, प्रधानाचार्य व ठेकेदार पर गबन का केस

Wed, 25 Jun 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case of embezzlement against manager, principal and contractor
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य, ईंट-भट्ठा और ठेकेदार पर गबन का केस दर्ज किया है। परियोजना निदेशक ने मामले में दो अलग-अलग मामला दर्ज कराया। आरोप है कि सांसद निधि का धन निकालकर कोई काम न कराकर सरकारी धन का गबन किया गया। नोटिस देने के बाद भी प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अपना कोई पक्ष अधिकारियों के समक्ष नहीं प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि संसद सदस्य राज्य सभा बलिया सकलदीप राजभर ने सात नवंबर 2023 को एवीएम इंटर कॉलेज तितौवा को कक्ष निर्माण के लिए 42 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। जिसमे विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को कार्यदाई संस्था नामित करने की संस्तुति किया गया। विद्यालय के प्रबंधक से समस्त अभिलेख लिया। जिसका स्थलीय सत्यापन अवर अभियंता दलवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

जेई के सत्यापन आख्या में प्रस्तावित स्थल पर कोई भी कार्य नहीं कराया जाना पाया गया। कार्यदाई संस्था प्रबंधक परमात्मा प्रसाद पांडेय व प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने मेसर्स परमात्मा ब्रिक फील्ड व मेसर्स कौशिल्या कंस्ट्रक्शन को 41.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं दूसरे मामले में लोकसभा सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने आठ फरवरी 2024 को आठ लाख रुपये का प्रस्ताव उक्त विद्यालय में दिया।

अवर अभियंता की जांच में कोई भी कार्य कराए जाने का प्रमाण नहीं मिला। कार्यदाई संस्था प्रबंधक परमात्मा प्रसाद पांडेय व प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने मेसर्स परमात्मा ब्रिक फील्ड को 7.55 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। उक्त फर्म के साथ मिलकर शासकीय धनराशि की अनियमितता और गबन किया है। पुलिस मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed