फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of assault on 12 people including Pradhan's husband in land dispute case

Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद मामले में प्रधान पति समेत 12 पर मारपीट का केस

Fri, 17 Oct 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case of assault on 12 people including Pradhan's husband in land dispute case
मेंहदावल। क्षेत्र के ईमिलीडीहा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में अब भाजपा नेता कौशल त्रिपाठी की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पूर्व प्रधान पति बैजनाथ यादव ने भाजपा नेता कौशल त्रिपाठी समेत 13 लोगों पर दर्ज कराया था।
विज्ञापन

ईमिलीडीहा गांव में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिए गए तहरीर में भाजपा नेता व मंडल महामंत्री पूर्वी कौशल त्रिपाठी ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 158 राजस्व अभिलेख में खलिहान के नाम से दर्ज है। जिस पर गांव के हरिप्रसाद सहित अन्य लोग कब्जा कर लिए है। गत 3 अक्तूबर की सुबह 8 बजे उक्त लोग खलिहान की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर आई, लेकिन विपक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से लैस होकर उनके दरवाजे पर चढ़कर उनके साथ मारपीट किया। अब इस मामले में प्रधान पति बैजनाथ यादव, हरिप्रसाद, पराग, भालचंद्र, हरिश्चंद्र, अमित, सत्यम, रामरूप, सत्यवान, सचिन, तेजू, ज्ञानदास निवासी इमलीडीहा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा दोनों पक्षों में सरकारी भूमि को लेकर विवाद में एक पक्ष का केस पूर्व में दर्ज हुआ था। दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed