{"_id":"65aecdadf267ca7897071786","slug":"case-in-comment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8736-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
Tue, 23 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसा। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मगहर कस्बा के आजाद नगर मोहल्ला निवासी कृष्णा सैनी ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में श्रीराम लला का फोटो के साथ एक पोस्ट किया था। आरोप है कि पोस्ट पर सरफू अंसारी नाम के व्यक्ति ने श्रीराम की तस्वीर पर अश्लील टिप्पणी करने के साथ ही उनको भी गाली दी। इससे सभी लोग काफी आहत और आक्रोशित हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।