{"_id":"68b5df19f0e72675760fd3ea","slug":"case-filed-against-three-female-youtubers-for-creating-ruckus-at-police-station-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137811-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी पर हंगामा करने वाली तीन महिला यूट्यूबरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी पर हंगामा करने वाली तीन महिला यूट्यूबरों पर केस
Mon, 01 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बनकसिया चौकी पर हंगामा करने एवं दिव्यांग युवक की पिटाई करने के आरोप में मेंहदावल पुलिस ने तीन महिला यूट्यूबरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में कौशलेंद्र पांडेय निवासी करमैनी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.30 बजे अपनी ऑटो लेकर वे करमैनी घाट बंधे पर बैठे थे। इसी दौरान करिश्मा चौधरी निवासी बलुआ थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर, सुंदरी निवासी मोहल्ला अव्वल केवटलिया थाना मेंहदावल व गीता देवी निवासी धानी बाजार जनपद महाराजगंज करमैनी घाट पर रील बना रही थीं।
तीनों महिलाएं यूट्यूब पर प्रसिद्ध होने के लिए उन पर झूठा कमेंट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गाली देने लगीं। विरोध पर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं ने युवक की पिटाई करने के साथ-साथ बनकसिया चौकी पर काफी देर तक हंगामा भी किया। बाद में मेंहदावल पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लाई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों महिला आरोपितों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद