{"_id":"68190973a2402835b30c8504","slug":"case-filed-against-four-persons-on-investigation-by-co-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132178-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीओ की जांच पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीओ की जांच पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के बसडीला में तेरह दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी के जांच के बाद मिले निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के कांटी वार्ड के बसडीला निवासिनी मीना देवी पत्नी सुभाष ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 23 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर थी। गांव के ही राधेश्याम, अनूप, सुग्रीव, सर्वजीत घर के सामने जमीनी विवाद को लेकर गाली देने लगे। जब उसने मना किया तो उक्त लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। उक्त मामले में एक पक्ष का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। वहीं पीड़िता के मामले की जांच क्षेत्राधिकार कर रहे थे। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तथा घटना की पुष्टि होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर मेंहदावल पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद