{"_id":"68e5536f998a0ff7f10003e7","slug":"case-filed-against-former-secretary-for-embezzlement-of-rs-429-lakh-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139429-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 4.29 लाख के गबन में पूर्व सचिव पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 4.29 लाख के गबन में पूर्व सचिव पर केस दर्ज
Tue, 07 Oct 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हैंसर ब्लाक के रजनौली साधन सहकारी समिति के पूर्व प्रभारी सचिव हरिवंश राय पर पुलिस ने 4,29,368 रुपये गबन का केस दर्ज किया है। हरिवंश पर समिति से जुड़े अभिलेख गायब करने का भी आरोप है।
इसी मामले में हरिवंश को अक्तूबर 2024 में निलंबित किया जा चुका है। सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2024-2025 में समिति को खरीफ सीजन के लिए पांच लाख रुपये खाद की खरीद-बिक्री के लिए केंद्र सरकार से मिले थे। अक्तूबर में पता चला कि समिति के खाते से 4,29,368 रुपये गायब हैं।
प्राथमिक जांच में तत्कालीन सचिव हरिवंश पर पैसों के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। समिति के कई जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले, जिसके बाद अक्तूबर में समिति को सील कर दिया गया और सचिव को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के आदेश पर 23 दिसंबर 2024 को सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने हरिवंश के खिलाफ पुलिस को गबन की तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए दस्तावेज मांगे, जिसे देने में विभाग को करीब दस महीने लग गए। अब जाकर विभाग से केस से संबंधित दस्तावेज मिलने पर चार अक्तूबर को पुलिस ने पूर्व सचिव पर केस दर्ज किया। जनवरी 2025 में सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार वर्मा सेवानिवृत्त हो चुके हैं।