फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against driver in case of middle aged man's death due to collision with JCB

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी की टक्कर से अधेड़ की मौत मामले में चालक पर केस

Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against driver in case of middle aged man's death due to collision with JCB
बेलहर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने बेलहर कला थाने में तहरीर देकर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जेसीबी की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था।
विज्ञापन

बेलहर कला थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी अजय पुत्र सुग्रीव लोधी ने बेलहर कला थाने में दिए गए तहरीर में लिखा है, कि मंगलवार शाम 7:20 बजे उनके बड़े पिता सुखदेव (55) व तमई बाइक से बेलहर कला चौराहे की तरफ से जा रहे थे। अभी वह बेलहर खुर्द के पास पहुंचे ही थे, कि इसी दौरान राजघाट की तरफ से एक जेसीबी चालक ने टक्कर मार दी, जिससे सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध मे एसओ रजनीश राय ने बताया कि अजय की तहरीर पर जेसीबी के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है। वहीं परिजनों से शव को लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed