फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against accused of raping on Instagram

Sant Kabir Nagar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती (22) का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर मुबारकपुर फूलपुर कटरौली (प्रयागराज) के रहने वाले आरोपी युवक ने चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती का संदेश भेजा था। उसने दोस्ती के संदेश को स्वीकार कर लिया। युवती का आरोप है कि एक सप्ताह बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर मांगा। इसके बाद चार वर्षों तक फोन पर बातचीत होती रही।

विज्ञापन
Case filed against accused of raping on Instagram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती (22) का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर मुबारकपुर फूलपुर कटरौली (प्रयागराज) के रहने वाले आरोपी युवक ने चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती का संदेश भेजा था। उसने दोस्ती के संदेश को स्वीकार कर लिया। युवती का आरोप है कि एक सप्ताह बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर मांगा। इसके बाद चार वर्षों तक फोन पर बातचीत होती रही।

आरोप है कि आरोपी ने युवती को गोरखपुर स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। दोनों की आईडी जमा कर होटल में कमरा बुक कराया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed