फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file aganist jija

साली को घर ले जाकर किया दुष्कर्म

Sun, 22 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
case file aganist jija
साली को घर ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पत्नी की तबीयत खराब होने के बहाने विवाहिता साली को गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में अपने घर ले जाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जानमाल की धमकी दी। इसके बाद भी जीजा के फोन करने से परेशान साली ने पति को आपबीती बताई। उसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में रविवार की देर शाम बखिरा पुलिस ने जीजा के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।

बखिरा क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि गोरखपुर जिले के कैम्यिरगंज क्षेत्र के रहने वाले जीजा हमेशा उससे मोबाइल फोन पर बात करते थे। दो अप्रैल 2022 को उसके जीजा घर आए और बताए कि दीदी की तबीयत खराब है। आरोप है कि वह बिना अपने पति को बताए जीजा के साथ चली गई। जीजा उसे लेकर अपने घर कैम्यिरगंज गए। आरोप है कि मकान में ताला बंद था। पूछने पर बताए कि उसकी दीदी कहीं चली गई होगी, अभी आ जाएगी। घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किए। धमकी दिए कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। आरोप है कि उसके बाद भी जीजा का फोन आना बंद नहीं हुआ। आजिज आकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी के साथा मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed