फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against forgery

व्यवसाय के नाम पर 70 हजार हड़पा

Tue, 01 Feb 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
case file against forgery
व्यवसाय के नाम पर 70 हजार हड़पा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। व्यवसाय के नाम पर 70,000 रुपये हड़प लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकील अगरवा निवासी शमसुद्दीन का आरोप है कि व्यवसाय के नाम पर कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया निवासी अकबर अली से बातचीत हुई। 14 दिसंबर 2020 को 70,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इसमें से 25,000 रुपये उसने अपने खाते से ट्रांसफार्मर किया। शेष 45,000 रुपये रुपये सीएसपी के जरिए उसके खाते में ट्रांसफर किया। गारंटी के तौर पर अकबर ने 70,000 रुपये का चेक दिया। चेक को जब वह बैंक में लगाया तो हस्ताक्षर गलत होने की वजह से चेक वापस हो गया।

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर गुहार लगाई। सीएम कार्यालय से एसपी को प्रार्थना पत्र कार्रवाई के लिए भेजा गया। एसपी के निर्देेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed