{"_id":"5ed52ddd8ebc3e909943b67f","slug":"case-file-against-ex-chairman-and-two-other-khalilabad-news-gkp3532450132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत मामले में पूर्व चेयरमैन समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत मामले में पूर्व चेयरमैन समेत तीन पर केस
विज्ञापन
मझौवा एकडंगा गांव निवासी मजदूर की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
मजदूर की मौत मामले में पूर्व चेयरमैन समेत तीन पर केस
- रविवार को मिट्टी धंसने से हुआ था घायल, सोमवार को हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के मझौवा एकडंगा गांव निवासी एक मजदूर की रविवार को नगर पंचायत हरिहरपुर में पीलर के गड्ढे की खुदाई करने के दौरान मिट्टी टूट कर गिरने से दबकर घायल हो गया था। घायल मजदूर को उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया था, जहां सोमवार को मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में मजदूर के पिता ने पूर्व चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़ित पिता रामभरत गौड़ का आरोप है कि रविवार को मजदूूरों के साथ मिट्टी की खुदाई करने के दौरान मिट्टी टूट कर गिर जाने से 42 वर्षीय बेटा रामाज्ञा दब कर घायल हो गया था। गंभीर चोट को मामूली चोट समझ कर लापरवाही पूर्वक पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही व उनके लोगों ने मामूली दवा कर कर रिक्शे से घर भेज दिया, जहां उसके बेटे की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जबकि इस संबंध में पूछने पर पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन के जरिए पोखरे के पास पीलर के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। उसी दौरान मजदूर रामाज्ञा घायल हुआ था। मजदूर को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती भी कराया गया था। वह पूरी तरह ठीक होकर घर गया था। सोमवार को पता चला कि सुबह उसकी मौत हो गई। वह रविवार को नगर पंचायत में मौजूद ही नहीं थे। प्रधान पद के कुछ दावेदार मृतक मजदूर के पिता को बरगला कर उनके खिलाफ झूठी तहरीर दिलवा दिए। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही और दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।