{"_id":"668edc08f86a01f03104c8d4","slug":"case-against-three-under-other-sections-including-culpable-homicide-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117470-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस
Thu, 11 Jul 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के शिवरही गांव निवासी मजदूर के मौत का मामला
- मृतक के पत्नी की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के शिवरही मोहल्ले में युवक की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत के मामले में मेंहदावल पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज किया है। मृतक मजदूर की पत्नी के तहरीर पर पुलिस तीन नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिए को दिए तहरीर में मृतक शिवरही गांव निवासी नंद किशोर (28) उर्फ सोनू की पत्नी राधिका ने लिखा है कि वह अनुसूचित जाति की महिला हैं। उनके पति और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। आरोप है कि पति पिन्टू यादव पुत्र गंगाराम निवासी बगहिया सोनबरसा, परमात्मा पुत्र शिव लखन निषाद शिवरही थाना मेंहदावल तथा जोखू पुत्र अशांत ग्राम फुलवरिया गोपालपुर थाना बेलहर के साथ शटरिंग का काम करने गोरखपुर जाया करते थे।
24 जून को सुबह 10 बजे सभी पति को लेकर काम करने लेकर चले गए। रास्ते में मानीराम पेट्रोल पंप के पास सुनसान जगह पर उतारकर उनके पास मौजूद रुपये छीनकर मारे-पीटे। उसी दिन रात में 11 बजे घर के सामने टेंपू से लाए व छोड़कर चले गए। गम्भीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मेंहदावल सीएचसी ले गए। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।