{"_id":"673cd10dc0af6561070bcd04","slug":"case-against-three-accused-of-attacking-a-young-man-with-a-knife-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124106-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चाकू से युवक पर हमला करने के तीन आरोपी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चाकू से युवक पर हमला करने के तीन आरोपी पर केस
Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम गोरयाघाट में सोमवार की शाम 07:30 बजे के लगभग पानी गिराने से मना करने पर तीन सगे भाइयों ने एक युवक पर चाकू व लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन भाइयों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार महुली क्षेत्र के ग्राम गोरयाघाट निवासी सलीम पुत्र सदरे आलम ने पुलिस को दिये गये तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम करीब 07:30 बजे पानी गिराने की बात को लेकर गांव के ही आशिक अली, अलाउद्दीन, सलाहुद्दीन पुत्र सुबेदार गाली देते हुए उस पर चाकू, फरसा और लाठी डंडा से हमला बोल दिया। घटना देखकर बीच-बचाव करने आये उनके पिता पर सादरे आलम और अन्य को उक्त लोग मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।