फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against secretary and head on rigging in toilet construction

Sant Kabir Nagar News: शौचालय निर्माण में धांधली पर सचिव और प्रधान पर केस

Fri, 05 Jul 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case against secretary and head on rigging in toilet construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दरूआजफ्ती गांव में कोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में दरूआजफ्ती गांव निवासी रामललित ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के अधूरे निर्माण का शिकायत आईजीआरएस पर 17 मई 2022 को किया। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी से जांच कराई। इसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत में पूर्व में धनराशि न होने के कारण सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया जा सके। धनराशि उपलब्ध हो गई और एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
इसके बाद काम न होने के कारण 13 जून 2022 को वह फिर से डीएम से शिकायत की। जिसकी जांच ग्राम विकास अधिकारी ने 14 अगस्त 2022 को की। इसमें अपनी आख्या प्रस्तुत किया कि सामुदायिक शौचालय निर्माणाधीन है। पूर्व प्रधान और सचिव के जरिए धन निकाला गया। पूर्व प्रधान और पूर्व सचिव के जरिए कार्य के सापेक्ष अधिक धनराशि निकाली गई है। जांच आख्या में किसी भी तरह के कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया गया।
विज्ञापन

21 फरवरी 2023 की शिकायत के बाद जांच आख्या में ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार गौतम व ग्राम प्रधान अशोक कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed