फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against clerk for embezzlement of Rs 10 lakh

Sant Kabir Nagar News: 10 लाख के गबन के मामले में लिपिक पर केस

Wed, 04 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case against clerk for embezzlement of Rs 10 lakh
धनघटा। श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा के सहायक प्रबंधक ने विद्यालय के प्रधान लिपिक पर 10 लाख से अधिक रुपये गबन कर फरार होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक पीयूष पाठक का आरोप है कि श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा में शैक्षणिक सत्र 2017, 2018 से दिनेश कुमार निवासी ग्राम सुरैना लिपिक पद पर कार्यरत थे। उनका व्यवहार देखने के बाद शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अकाउटेंट के पद पर नियुक्त कर दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 का हिसाब करने के बाद 10 लाख 39 हजार 310 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन

हिसाब में वित्तीय अनियमितता की रकम दिनेश कुमार ने तीन दिन के भीतर लौटाने की बात कही, लेकिन रकम लौटाने की बात तो दूर फोन भी नहीं उठा रहे हैं और अभी तक फरार हैं। बाद में यह भी पता चला कि अपनी खुद की रसीद छपवा कर बच्चों और उनके अभिभावक को देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इस मामले में दिनेश कुमार के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed