{"_id":"668057821e961634ed0fc554","slug":"case-against-15-eunuchs-who-assaulted-in-police-station-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116865-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोतवाली में मारपीट करने वाले 15 किन्नरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोतवाली में मारपीट करने वाले 15 किन्नरों पर केस
Sun, 30 Jun 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली पुलिस उप निरीक्षक ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में शुक्रवार को किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच-पांच किन्नरों का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया था। उप निरीक्षक की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने 15 नामजद समेत अन्य साथी किन्नरों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली में दिए तहरीर में उप निरीक्षक फखरे आलम खां ने बताया कि शुक्रवार को वह कोतवाली में डयूटी पर थे। दोपहर 12.30 बजे किरन किन्नर अपने साथ अन्य साथी जूली, राजकुमारी, काजल, लाली, तानिया, आम्रपाली तथा काजल व अन्य साथियों के साथ और दूसरे पक्ष की निकिता किन्नर अपने साथी पूर्मिली, मुस्कान, सिमन, दीपिका, सन्जू, नैना व अन्य किन्नर साथी आ गए।
थाना गेट पर एक-दूसरे पर अपहरण का आरोप लगाकर मारपीट और हाथापाई करने लगे। वह अन्य साथियों के साथ बीच-बचाव व समझाने का प्रयास किए तो सभी किन्नरों ने थाना परिसर में हंगामा किया। थाने के कुर्सी व मेज तोड़ दिए और आपस में ही मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
पुलिसवालों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए थाने के सरकारी कार्य को बाधित कर दिए। जिससे थाने में आए अन्य फरियादी दहशत में आ गए। पुलिस ने इस मामले में किन्नरों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।