फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Care takers demonstrated regarding payment of outstanding honorarium

Sant Kabir Nagar News: केयर टेकरों ने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Care takers demonstrated regarding payment of outstanding honorarium
सेमरियावां बीडीओ कार्यालय पर सामुदायिक शौचालय केयर टेकरों ने बकाया मानदेय के लिए प्रर्दशन किया।
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के 14 ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालय के केयर टेकरों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त बीडीओ ओपी सिंह को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

केयर टेकरों ने कहा कि नियुक्ति के समय से ही कई माह का मानदेय नहीं मिला है, लेकिन जिम्मेदार ग्राम प्रधान और सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। मानदेय न मिलने से रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। सालेहपुर गांव के सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर मंजू ने बताया कि जुलाई 2021 में नियुक्ति हुई है, लेकिन अभी तक सिर्फ दो माह का ही मानदेय मिला है। ग्राम पंचायत बन्नी की केयर टेकर किरन ने बताया कि नियुक्ति सितंबर 2022 में हुई है। इसी प्रकार भंगुरा अहिरानी की केयरटेकर विद्यावती देवी ने बताया कि नियुक्ति जनवरी 2022 में हुई। सोनौरा गौसी की केयर टेकर रिजवाना खातून की नियुक्ति फरवरी 2021 में हुई है, अभी तक सिर्फ 9 माह का ही मानदेय मिला है। इसके अलावा केकरहो की निशा देवी, अशरफपुर की सुंदरमती, मुसरद की सुंदरी देवी, सैथवलियां-सुटेहरा की अमरावती देवी, पचदेऊरा की सरोज देवी, सिसवा दाखिली की कमर जहां, मूडाडीहा बेग की आसमां खातून ने मानदेय बकाया होने की बात कही।
विज्ञापन

संयुक्त बीडीओ ओपी सिंह ने बताया कि विभिन्न गांवों में सामुदायिक शौचालय के केयर टेकरों ने मानदेय न मिलने की शिकायत की है। केयर टेकरों को बकाया मानदेय के लिए ग्राम सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिया जाएगा। जल्द ही मानदेय के भुगतान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed