फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Came to break the relationship... agreed to live together

Sant Kabir Nagar News: आए थे रिश्ता तोड़ने...एक साथ रहने को हुए राजी

Sat, 13 Jul 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Came to break the relationship... agreed to live together
- राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण
विज्ञापन

- दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति से अलग-अलग रहने के लिए विवाह विच्छेद का मुकदमा दाखिल करने वाले दंपती परिवार न्यायालय के जज संजयवीर सिंह के समझाने बुझाने पर एक साथ पारिवारिक जीवन व्यतीत करने के लिए राजी हो गए।

खलीलाबाद अंतर्गत एक गांव की रहने वाली सुलोचना का विवाह थाना पुरानी बस्ती रसूलपुर जिला बस्ती के रहने वाले शिवपाल के साथ चार मई 2017 को संपन्न हुआ था। आपस में न बनने के कारण पति पत्नी ने सात नवंबर 2022 को न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय की कोर्ट में आपसी सहमति से हिन्दू विवाह विच्छेद अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग रहने के लिए तलाक का मुकदमा दाखिल किया। कोर्ट ने दो परिवार को अलग होने से बचाने का प्रयास किया। इसी तरह रामानंद निवासी जगदीशपुर ने कोर्ट में अपनी पत्नी लक्ष्मीना के विरूद्ध हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत सितंबर 2019 में दाखिल किया। पत्नी कोर्ट में हाजिर होकर सुलह समझौता कर राजी खुशी से अपने पति के साथ अपने ससुराल गई।
विज्ञापन


झूठी गवाही पर लगाया जुर्माना
अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में पीड़िता ने कोर्ट में झूठी गवाही की थी। मामले में कोर्ट ने नोटिस भेजा हाजिर होकर कोर्ट में जुर्म को स्वीकार करते हुए मुकदमा समाप्त की प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर कोर्ट ने जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केसीसी मामले को कराया निस्तारित
गोविंद गंज पौली के रहने वाले राधे श्याम ओझा ने केसीसी मामले में बड़ौदा बैंक से नोटिस मिलने के बाद लोक अदालत में आकर मामले में 500 रुपया जमा कर दिया। शेष रुपये जमा कर नोड्यूज लेकर मामले को समाप्त कर लेने की बात कही। इसी प्रकार एसबीआई अगया से राम सागर ने बैंक से केसीसी कराए थे। लोक अदालत आकार रुपये जमाकर मामले को निस्तारित कराए।



एमवी एक्ट का चालान खत्म कराया
कौलपुर नंदौर के रहने वाले विजय श्रीवास्तव ने सिविल जज सिनियर डिवीजन के वहां एमवी एक्ट में डीएल चालान को खत्म कराने के लिए शनिवार को लोक अदालत में हाजिर होकर मुकदमा को खत्म कराए। इसके बाद वह खुशी-खुशी घर चले गए।




राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23 हजार 345 मामले हुए निस्तारित
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर एवं अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने इसका शुभारम्भ किया गया। लोक अदालत में कुल 23 हजार 345 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह, सुनील कुमार पांडेय, रामभवन चैधरी, विरेन्द्र कुमार, रामयज्ञ चौधरी, विद्याधर, जयशंकर, मुलायम, बलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed