{"_id":"5b16daa74f1c1bb26e8b673d","slug":"called-government-achivment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता में बनाए पैठ, बताएं सरकार की उपलब्धिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता में बनाए पैठ, बताएं सरकार की उपलब्धिया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को बनियाबारी स्थित एक मैरेज हॉल में क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें 11 जिलों के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 2019 के चुनाव की तैयारियों को लेकर जीत के मंत्र पर चर्चा हुई।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील ने कहा कि एक से 15 जून तक ग्राम चौपाल का आयोजन हो रहा है। 4400 गांवों की सूची तैयार की गई है। 13, 500 गांवों में 15 जून तक चौपाल आयोजित होना है। भाजपा की ओर से लगाए जाने वाले चौपाल का मुख्य उद्देश्य शासन के जरिए संचालित 16 योजनाओं की समीक्षा करना है। सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष कम से कम चार चौपाल लगाएंगे। शाम को एक दिन में एक ही चौपाल लगाए जाएं। चौपाल में अधिकारी भी शिकरत करेंगे। चौपाल के माध्यम से सरकार के बारे में फीडबैक लेना है और गांवों में बिजली, शौचालय, राशन कार्ड आदि की समस्याएं जाननी है। गांवों में शत-प्रतिशत योजनाएं लागू करानी है। अब सिर्फ दस दिन शेष है, इसी दौरान यह काम पूरा करना है। 200 लोगों की संपर्क सूची बनानी है। जिसमें सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष कम से कम 25 ऐसे बुद्धिजीवी समाज के लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे, जो पूर्व में भाजपा से नहीं जुड़े है। अभी वक्त है, नए लोगों के नाम संपर्क सूची में शामिल कर सकते है।
पुस्तिका के साथ उन लोगों से संपर्क करना और उन्हें भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धिया बतानी है और फिर फोटों खिचवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना है। एक से 31 जून तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जबकि दस जून तक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन होगा। 14 जून को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके चर्चा होनी है। 19 जून को मतदान केंद्र पर सूची चस्पा होगी। चार जुलाई को देश भर में पोलिंग स्टेशन प्रकाशित कर दिया जाएगा। ऐसे में मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन भाजपा के जिम्मेदार कर लें, ताकि बूथ और मतदान केंद्र से संबंधित कोई समस्या है तो उसे समय रहते ही दूूर करा लें। ताकि भाजपा के वोटरों को बूथ तक जाने में कोई दिक्कत न हो। मतदाता सूची की जांच भी करके यह सुनिश्चित कर ले कि कौन वोटर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो गया, किस वोटर की मृत्यु हो गई, इसके लिए बीएलओ पर दबाव बनाए और जरूरत पड़े तो उन्हें हटवाए भी। 16 से 20 जून के बीच बूथ स्तर की बैठक होगी।
विज्ञापन
बैठकों में सांसदों की उपस्थित अनिवार्य होगी। 31 अगस्त तक नए वोटर जिनकी उम्र एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष हो गई, उसका नाम सूची में जुड़वाएं। जिनकी छह माह बाद भी 18 वर्ष उम्र पूरी होगी उनका भी फार्म भरवा ले,ताकि अंतिम प्रकाशन से पहले उन्हें भी वोटर बना दिया जाए। प्रत्येक विधान सभा में 10 से 15 हजार नए वोटर बढ़वाएं। 70 लाख लाभार्थी उज्जवला योजना से, 40 लाख शौचालय से और दस लाख प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हो चुके है। तीन करोड़ लाभार्थी हैं, जिसमें दो करोड़ लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें कोई न कोई योजना का लाभ जरूर मिला है। उज्जला योजना पाने वाले लाभार्थी ही यह कहते सुने जाते हैं कि प्रधानमंत्री ने लाभ दिया है, जबकि शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ का श्रेय सरकार को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह फीडबैक जाना चाहिए कि इन योजनाओं का लाभ भी मोदी और योगी की सरकार ने दी है। गांवों के वोटर को भाजपा से जोड़ने की दिशा में प्रयास करना होगा।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा मिलनी है। 37 लाख राशन कार्ड निरस्त हुए और 20 लाख नए बनवाए गए है। शिविर के माध्यम से यह बात लोगों में जानी चाहिए। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि देश को आगे ले जाने की भाजपा की सोच है। संगठन को मजबूत करने के लिए सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच ले जाना होगा। मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बतानी होगी। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना होगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, सांसद शरद त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिग्विजय नारायन चौबे, राकेश सिंह बघेल, श्रीराम चौहान, डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी आदि उपस्थितत थे।