{"_id":"6a04bad893ea97dcf7025856","slug":"call-to-self-reckon-and-action-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-150482-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वगणना करने व कार्य करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वगणना करने व कार्य करने का आह्वान
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को डिजिटल प्रणाली द्वारा स्व-गणना करने व कराने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि सटीक डेटा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि आने वाले दशकों के लिए राष्ट्र के विकास की नींव है। पौली ब्लॉक के प्रत्येक पात्र व्यक्ति और परिवार की गणना सुनिश्चित करना हमारा नैतिक और प्रशासनिक दायित्व है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री फेलो अंकित तिवारी ने तकनीकी सत्र का नेतृत्व करते हुए बताया कि इतिहास में पहली बार भारत की जनगणना पूर्णतः डिजिटल रूप में संपन्न होने जा रही है। उन्होंने ''स्व-गणना'' की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नागरिक 21 मई तक आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया से नागरिकों को 16 अंकों की एक अद्वितीय ''SE ID'' प्राप्त होगी, जिससे प्रगणकों का कार्य सुगम होगा और डेटा की शुद्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा सकेगी। इसी क्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जितेंद्र त्रिपाठी ने फील्ड कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल जनगणना भविष्य की सरकारी योजनाओं के सटीक नियोजन का आधार है।
22 मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण के दौरान कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने पंचायत सचिवों और सहायकों को ''स्व-गणना'' को एक जन-आंदोलन के रूप में प्रचारित करने का निर्देश दिया ताकि प्रगणकों पर कार्य का बोझ कम हो और त्रुटिहीन डेटा प्राप्त हो सके।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुज कुमार ने स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के दृष्टिकोण से जनगणना के महत्व को बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को इस डिजिटल पहल के लाभ बताएं और उन्हें पोर्टल के उपयोग हेतु प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से जनगणना करने के तकनीकी पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।