फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Calcium tablet is not available for one and a half months

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह से नहीं मिल रही कैल्शियम की गोली

Sun, 18 Dec 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Calcium tablet is not available for one and a half months
डेढ़ माह से नहीं मिल रही कैल्शियम की गोली
विज्ञापन

गर्भवती व उम्रदराज लोगों को हो रही परेशानी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी और टीकाकरण सत्र में कैल्शियम की गोली नहीं मिल रही है। इससे गर्भवती और उम्र दराज लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ माह से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण सत्र की गुणवत्ता के बड़े-बड़े दावे करता है। गर्भवती महिलाओं को आयरन के साथ 360 गोली कैल्शियम का देना अनिवार्य है। इसके लिए प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर इसकी उपलब्धता होनी आवश्यक है, लेकिन डेढ़ माह से टीकाकरण सत्र पर कैल्शियम की गोली गर्भवती महिलाओं को नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में भी कैल्शियम की गोली उपलब्ध नहीं है। गर्भवती महिला सुनीता देवी, अनीता देवी आदि ने बताया कि आयरन के साथ कैल्शियम की गोली खाने की सलाह दी गई है, लेकिन टीकाकरण सत्र सहित स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रहा है। बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं है। जल्द ही व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed