{"_id":"6625d667e1991a39db0da5f9","slug":"cabinet-minister-sanjay-nishad-was-attacked-in-sant-kabir-nagar-late-night-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शादी समारोह में हमला, जख्मी- प्रधान प्रत्याशी समेत 8 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शादी समारोह में हमला, जख्मी- प्रधान प्रत्याशी समेत 8 आरोपियों पर केस दर्ज
Mon, 22 Apr 2024 12:56 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:56 PM IST
सार
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर के मोहम्मदपुर कठार में आयोजित शादी समाहरोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज लिया है। 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगो ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान प्रत्याशी रहे राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे थे।