फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buyers flocked to the market, the city continued to struggle with traffic jams.

Sant Kabir Nagar News: बाजार में उमड़े खरीदार, जाम से जूझता रहा शहर

Mon, 06 Nov 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Buyers flocked to the market, the city continued to struggle with traffic jams.
गोलाबाजार में लगे जाम से परेशान रहे राहगीर।
संतकबीरनगर। त्योहार की सीजन है। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार सज गए हैं। इसके साथ ही पटरियों पर दुकानें सज गई हैं। इसका असर यह है कि बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ ही शहर में जाम की समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। रविवार को शहर के बरदहिया बाजार व गोला बाजार में कई बार जाम लगा। जिससे लोग घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

बरदहिया बाजार में पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी लगती है। रविवार को दिवाली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए यहां पहुंचे, जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हुई। हालांकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन भीड़ के चलते पुलिस की व्यवस्था फेल नजर आई। जाम के कारण लोगों को घंटों फंसना पड़ा। पूर्व में यह व्यवस्था बनाई गई थी कारोबारी नाली के पीछे दुकानें लगाएंगे, लेकिन इस समय पटरियों पर भी दुकानें लगी है, जिसके कारण समस्या और बढ़ गई है। यही नहीं इस मार्ग से होकर कसैला, पखुआपार, भुवरिया, सहसरावमाफी, महास्थान सहित विभिन्न गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। जाम के कारण इन क्षेत्रों के लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। दूसरी तरफ शहर की हृदय स्थली गोलाबाजार में भी दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। जिसमें फंसकर लोग परेशान रहे। यहां पर भी पटरी पर दुकानें लगाई गई है, जिससे समस्या बनी हुई है। बैंक चौराहा से बंजरिया होकर नेदुला जाने वाले मार्ग व त्रिपाठी मार्केट होकर बिधियानी जाने वाले मार्ग पर भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर आए प्रदीप कुमार, रामफल आदि ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान खरीदने के लिए आए थे, लेकिन घंटों जाम में फंसना पड़ा। यदि कोई व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और बढेगी।
विज्ञापन

000
शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस के जवानों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। -परमहंस, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed