फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buy paddy from genuine farmers, otherwise action will be taken

वास्तविक किसानों से खरीदें धान, वरना होगी कार्रवाई

Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Buy paddy from genuine farmers, otherwise action will be taken
वास्तविक किसानों से खरीदें धान, वरना होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने पांच क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
धान के अधिक भंडारण पर बिफरीं डीएम, राइस मिलों को भेजवाने के निर्देश
जिले में अब तक 6218 किसानों से 52713. 540 मीट्रिक धान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने मंगलवार को नवीन मंडी में संचालित पांच क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। पांचों केंद्रों पर किसानों के धान की तौल हो रही थी। खरीदे गए धान के अधिक मात्रा में भंडारण पर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल राइस मिलों को भेजवाने का निर्देश दिया। उन्होंने वास्तविक किसानों से धान खरीदने की हिदायत दी। साथ ही उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
डीएम दिव्या मित्तल ने नवीन मंडी में संचालित विपणन शाखा के केंद्र का सबसे पहले निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी राजेेश राम मौके पर मौजूद मिले। सिरमोहनी के किसान इंद्रजीत सिंह का करीब 50 क्विंटल धान तौला जा रहा था। पूछताछ में केंद्र प्रभारी ने बताया कि 203 किसानों से अब तक धान खरीदा जा चुकी है। मौके पर धान का अधिक भंडारण देख कर डीएम ने तत्काल मिलों को भेजवाने का निर्देश दिया। डीएम ने विपणन शाखा के दूसरे केंद्र का हाल जाना। इस केंद्र पर बिसरापार के किसान चंद्रमोहन मिश्रा का करीब 40 क्विंटल धान तौला जा रहा था। केंद्र प्रभारी ने बताया कि इस केंद्र पर अब तक 11234 क्विंटल धान की खरीद हुई है। पीसीएफ क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी आमिर खान मौजूद मिले। नकहा के किसान राजदेव के धान की तौल हो रही थी। केंद्र पर अब तक 107 किसानों से कुल 8188 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जबकि 1462 क्विंटल धान को राइस मिलों को भेजा गया है। पीसीएफ के दूसरे केंद्र पर केंद्र प्रभारी श्याम सुंदर गुप्ता उपस्थित मिले। बरईपार पैठान के किसान फूलदेव के करीब 150 क्विंटल धान की तौल हो रही थी। डीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित पाए गए। जिगिना के किसान चंद्र प्रकाश का करीब 150 क्विंटल धान तौला जा रहा था। केंद्र प्रभारी ने पूछताछ में बताया कि अभी राइस मिलों पर जगह खाली नहीं है। जिसकी वजह से तेजी के साथ खरीदे गए धान का संप्रेषण नहीं हो पा रहा है। डीएम ने वास्तविक किसानों से ही धान खरीदने का निर्देश दिया। खरीदे गए धान को त्वरित गति से राइस मिलों को भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि कुल 81 केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। 79700 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। उसके स्थान पर अब तक 6218 किसानों से 52713.540 मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है। 75 प्रतिशत किसानों का भुगतान करा दिया गया है। शेष किसानों को भुगतान एक सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार केंद्र प्रभारियों पर केस दर्ज कराने का दिया है निर्देश: डीएम
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि नवीन मंडी में संचालित पांच क्रय केंद्रों पर जांच की गई। जांच में खरीद की व्यवस्था दुरुस्त मिली। खरीदे गए धान को राइस मिलों को भेजवाने की गति थोड़ी सुस्त जरूर मिली। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि तेजी के साथ राइस मिलों को धान भेजवाना सुनिश्चित करें। दो दिन पूर्व एडीएम और एसडीएम से कुछ क्रय केंद्रों की जांच कराई गई थी। साधन सहकारी समिति लिमिटेड देवरिया गंगा के केंद्र प्रभारी अपने घर पर ही केंद्र संचालित करते पाए गए थे। धान खरीद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था। पीसीयू सिसवनिया बारीडीहा केंद्र पर न बैनर मिला था और न ही कोई व्यवस्था। बाट-माप तक नहीं था। यहां भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। डीसीएफ केंद्र बालमपुर में भी व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई थी। साधन सहकारी समिति लिमिटेड बिसौवा भिटवा एट विकास खंड मेंहदावल में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। केंद्र प्रभारी खरीद में अनियमितता बरत रहे हैं। अभिलेख का रख-रखाव नहीं है। किसानों के बजाय बड़े व्यापारियों से धान की खरीद कर रहे थे। इन चारों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया गया है। धान खरीद में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed