फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Businessman beaten up for reprimanding him for abusing

Sant Kabir Nagar News: अपशब्द कहने पर उलाहना देने गए व्यापारी की पिटाई

Tue, 26 Sep 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten up for reprimanding him for abusing
मां और दो बेटों पर मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के पारासीर चौक पर स्थित आटा चक्की के व्यापारी को बगल के गांव सेवई पार के एक युवक ने अपशब्द कहा। जिसका उलाहना देने व्यापारी आरोपी के घर गया तो उसके मां व भाई ने मिलकर व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।


पारासीर में सुनील कुमार पुत्र काशी प्रसाद आटा की चक्की संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि बगल के गांव सेवई पार निवासी नन्हेलाल पुत्र राम जी यादव उनकी आटा की चक्की पर सोमवार शाम को आए और उधारी पैसा मांगने लगे। पैसा देने से इन्कार किया तो अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने की धमकी देकर घर चले गए। सुनील कुमार का आरोप है कि वह भाई रामचरन के साथ नन्हेलाल के घर उलाहना देने गए। अपने घर पर देखते ही नन्हेलाल व उनकी माता व भाई दोनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिए। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा। घटना की जानकारी मिलने पर शनिचरा बाजार और पारासीर के व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे। जहां तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में नन्हेंलाल, आलोक व अनीता देवी के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed