{"_id":"6a1a0029f90f08eb790dea00","slug":"bushes-growing-on-the-roadside-risk-of-accident-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151346-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे उगीं झाड़ियां, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे उगीं झाड़ियां, हादसे का खतरा
Sat, 30 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
लोहरैया-औराडाड़ और संठी-अशरफपुर मार्ग का हाल
लोहरैया। क्षेत्र में संपर्क मार्गों के किनारे दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगीं हैं। जिस कारण मार्ग पर दोनों तरफ से झाड़ियों और पेड़ों से ढक चुका है।मोड़ पर सड़क खोजनी पड़ रही है। इससे मार्ग में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
लोहरैया-औराडाड़ मार्ग,संठी-अशरफपुर मार्ग, जिगिना-सिरसी मार्ग के किनारे लंबे समय से झाड़ियां उगी हुई हैं। वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोड़ पर हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं, झाड़ियों से जानवरों के छिपने का खतरा भी बना हुआ है।इस मार्ग में हर रोज सुबह व शाम के समय घूमने जाने वाले लोग डर के साये में आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीण बभनवली निवासी रणजीत मिश्रा, सियर निवासी राकेश, जिगिना निवासी राहुल ,खैराटी निवासी दीनदयाल ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार मार्ग के दोनों तरफ उगी झाड़ियों को कटाने की गुहार लगा चुके हैं।