फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bus services will be increased during the Khichdi festival.

Sant Kabir Nagar News: खिचड़ी के समय बसों के संचालन में आएगी तेजी

Thu, 08 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bus services will be increased during the Khichdi festival.
संतकबीरनगर। माघ मेला के लिए परिवहन निगम की 30 बसाें का आवटंन हुआ है, लेकिन सवारी कम मिलने से अभी बसों के संचालन में समस्या आ रही है। प्रयागराज माघ मेला के लिए अभी प्रर्याप्त सवारियां नही निकल रही है। परिवहन निगम की मानें तो मकर संक्रांति के अवसर पर सवारियां आएंगी, जिससे संचालन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज माघ मेला का शुभारंभ 3 जनवरी से हो चुका है। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई कठिनाई न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से 30 बसों का आवंटन हो चुका है। मुखलिसपुर बस अड्डा से 30 बस का संचालन होगा। जबकि खलीलाबाद व मेंहदावल से 5-5 बसें प्रयागराज माघ मेला के लिए संचालित होंगी। परिवहन निगम की तरफ से सभी चालक व परिचालक का नाम बसों के साथ आवंटित कर दिया गया है। जिससे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। माघ मेला शुरू हुए 5 दिन का समय बीत गया है। बसें निर्धारित स्थान पर सवारियों का इंतजार करती हैं। परिवहन निगम की अपेक्षा के अनुरूप अभी सवारियां नही निकल रही हैं। इसके वजह से काफी लंबे समय तक सवारियों के इंतजार में बसों को खड़ा करना पड़ रहा है। खलीलाबाद अस्थाई बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि अभी प्रर्याप्त संख्या में सवारियां नहीं निकल रही हैं। खिचड़ी के आसपास सवारियां निकलनी शुरू होंगी, उसके बाद बस संचालन में कोई अड़चन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed