{"_id":"6963eb8f4b0967495d0d4e71","slug":"bus-service-from-mehdawal-and-semariyawan-to-basti-has-started-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144282-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल और सेमरियावां से बस्ती के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल और सेमरियावां से बस्ती के लिए बस सेवा शुरू
Sun, 11 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल- सेमरियावां से बस्ती जनपद के लिए बस सेवा शुरू
सेमरियावां। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा शुरू की है। इसके तहत अब सेमरियावां, बेलहर, बघौली, मेंहदावल, सांथा ब्लाॅक के लोगों को बस उपलब्ध कराई गई है। यह बस शनिवार से चलनी शुरू हो गई है। फिलहाल एक बस के संचालन की अनुमति मिली है।
उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए ये सेवा शुरू की गई है, जिसमें रोडवेज बसों का किराया कम होता है (लगभग 20-25 प्रतिशत सस्ता) और ये बसें ग्राम पंचायतों को मुख्यालयों से जोड़ती हैं, जिससे ग्रामीण जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजारर तक पहुंचने में आसानी होती है। यह बस सुबह आठ बजे मेंहदावल से बस्ती जनपद के लिए रवाना होगी। फिर सुबह 10.30 बजे से बस्ती से मेंहदावल के लिए रवाना होगी। फिर एक बजे मेंहदावल से बस्ती के लिए रवाना होगी। चार बजे बस्ती से मेंहदावल के लिए रवाना होगी।
बस एक दिन में तीन से चार चक्कर लगाएगी। बस बीएमसीटी मार्ग के रास्ते मेंहदावल से नंदौर, लोहरौली, दुधारा, सेमरियावां, उसराशहीद, पैड़ी, बाघनगर से आगे बस्ती जनपद के रोडवेज तक जाएगी। फिर वापस लौटेगी। ऐसे दिनभर में तीन से चार चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के अब्दुल खालिक, मंजूर अहमद, जफीर अली करखी, वसीम खान, जावेद अहमद, मोहम्मद अकरम, राजकुमार आदि ने बताया कि निजी वाहनों के मनमानी किराया पर अंकुश लगेगा। सुरक्षित तरीके से लोग बस्ती व मेंहदावल आ जा सकतें हैं।