फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   burnt old man died

Sant Kabir Nagar News: झुलसे बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
burnt old man died
मृतक बेलाल अहमद की फाइल फोटो।
रविवार को भरवलिया मेहर अली गांव में लगी थी आग
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के भरवरिया मेहर अली गांव में रविवार की शाम लगी आग से झुलसे बुजुर्ग की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
रविवार को सांय चार बजे भरवलिया मेहर अली में आग लगने से तीन मकान जल गए थे। आग की चपेट में आने से शारीरिक रूप से अक्षम 60 वर्षीय बेलाल अहमद बुरी तरह झुलस गए थे। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। देर रात डाॅक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही बेलाल अहमद की मौत हो गई। साथ ही घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, वाशिंग मशीन समेत एक दो पहिया वाहन भी जल नष्ट हो गया था।
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों की शादी के लिए रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल अशोक कुमार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सोमवार को नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी ने गांव पहुंचकर आग के कारणों का पता लगाया और आग से हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की। नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी ने कहा कि आग से काफी क्षति हुई है। पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। ग्राम प्रधान को कोटेदार द्वारा पीड़ितों के लिए राशन प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मरियम खातून के अतिरिक्त तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। परिवार में पुत्र ओबैदुररहमान (30), पुत्री नासरीन खातून (26), पुत्र सैफुर्रहमान (22), पुत्र निजामुद्दीन (20) तथा पुत्री साबरीन खातून (15) हैं। इसमें बड़ी पुत्री एवं पुत्र का विवाह हो चुका है। मृतक का परिवार बेहद गरीब है। ग्रामीणों ने प्रशासन के अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों से भी मदद की अपील की है।
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आग से झुलसे बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान कानूनगो श्रीप्रकाश, हलका लेखपाल अशोक कुमार, प्रधान प्रतिनिधि ताजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed