फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bulls will roam the streets: Akhilesh

वन ट्रिलियन डालर की यही अर्थव्यवस्था है कि सड़कों पर घूमेंगे सांड : अखिलेश

Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
bulls will roam the streets: Akhilesh
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव के दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव की द्वितीय पुण्यतिथि में शिरकत करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वन ट्रिलियन डालर की व्यवस्था यहीं है कि आप की सड़कों पर सांड घूमेंगे।
विज्ञापन

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो बजट पढ़ा होगा, उसे पता होगा कि उसमें भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इतने रोजगार दे दिए कि अब कोई बेरोजगार ही नहीं बचा है। उन्होंने जो आंकड़ा दिया, उसमें कहा कि 100 में केवल चार लोग बेरोजगार रह गए हैं। बताइए इसे कौन मानेगा। सीएम ने कहा था कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डालर बना देंगे। उन्होंने ऐसा इस लिए कहा कि प्रदेश का गरीब वन ट्रिलियन डालर समझ नहीं पाएगा। यह अर्थव्यवस्था को कहा ले जाना चाहते हैं, यह पता नहीं है। अपने झूठ को सच साबित करने के लिए अमेरिका से कंपनी बुलाई है। उसे 200 करोड़ रुपये दे रहे हैं। घरों में टीवी की पहुंच हो गई है। उसके चैनल के लोगों को 2,000 करोड़ दे रहे हैं, जिससे जनता वन ट्रिलियन डालर की रणनीति समझ न पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जो योजना थी, आज उसी का नाम बदल कर लिंक एक्सप्रेस-वे कर दिया गया है, जो आजमगढ़, संतकबीरनगर होकर गोरखपुर को जोड़ेगी। यह 90 किलोमीटर की सड़क है और 5,000 करोड़ में बन रही है। सड़क न आठ लेन की और न ही सिक्स लेन की है। अब अंदाजा लगाइए कि एक किलोमीटर की सड़क कितनी लागत में बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमले किए। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में 46 और 56 की बात करते हैं, पर अब तक उसका रिकॉर्ड नहीं दे पाए। पिछला चुनाव सपा ने अच्छा लड़ा। पूरा देश देख रहा था कि समाजवादी की सरकार बनने जा रही है, लेकिन कुछ सीटें हम लोग कम वोटों से हार गए। आखिरी वक्त में जो इंतजाम होता है, वह हम लोग नहीं कर पाए और सपा की सरकार बनते-बनते रह गई।
अखिलेश ने कहा कि नगर निकाय चुनाव चल रहा है, क्या भाजपा ने नाली ठीक कराई, कूड़े हटवाए। नालियां तो दूर, भाजपा के लोगों ने कहा कि वे गंगा मैया की सफाई कर देंगे। गंगा मैया की सफाई तो नहीं हुई, पर अरबों रुपये के बजट की सफाई हो गई। गंगा मैया तब तक साफ नहीं हो सकती हैं, जब तक शहरों की नालियां न साफ हो जाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि एक उद्योगपति के वहां छापा पड़ा है। पिछले तीन दिन से इनकम टैक्स के लोग वहां पर हिसाब-किताब लगा रहे हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि मोबाइल के व्हाटसएप में बड़े-बड़े नेताओं के नंबर हैं। वे सब नंबर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हैं। दिल्ली की एजेंसी उत्तर प्रदेश में छापा मार रही है और उत्तर प्रदेश की एजेंसी दिल्ली में छापा मार रही है। एक उद्योगपति पर आरोप है कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय का वाईफाई इस्तेमाल कर रहा है। ऐसी धोखाधड़ी करके न जाने कितने लोगों से पैसा वसूला गया।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश मं एसटीएफ व्यापारी को पकड़ने जा रही है। ऐसा तो नहीं कि डबल इंजन की सरकार आपस में ही टकरा रही हो। कार्यक्रम का संचालन राहुल यादव बादल और नित्यानंद यादव ने किया। आभार ज्ञापन कार्यक्रम आयोजक आलोक यादव सोनू ने किया। इस दौरान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्वमंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जय चौबे, जयराम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंत्री पप्पू निषाद, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, केडी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed