फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Budhi Belhar's team wins in Kabaddi and Kho Kho

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी तथा खो खो में बूढ़ी बेलहर की टीम विजयी

Sun, 23 Nov 2025 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Budhi Belhar's team wins in Kabaddi and Kho Kho
बूढ़ी बेलहर परिषदीय स्कूल में आयोजित खेलकूद में कबड्डी के लिए हाथ मिलाते ​खिलाड़ी-संवाद - फोटो : samvad
संतकबीरनगर। शनिवार को ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर के परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक खेलकूद रैली एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक तथा बालिका वर्ग की कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर विजयी रहा रहा। प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया उप विजेता रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में बूढ़ी बेलहर के चंदन विजेता तथा मोहम्मद जीशान उपविजेता रहे। जूनियर स्तर पर बूढ़ी बेलहर की वंदना विजेता तथा कुशहरा की सुहानी उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में प्रियांशु विजेता और शहजाद उपविजेता रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग लंबी कूद में बूढ़ी बेलहर की चांदनी विजेता और कुशहरा की सुहानी उपविजेता रहीं। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की ऊंची कूद में बूढ़ी बेलहर के प्रियांशु विजेता और शहजाद उपविजेता रहे। प्राथमिक बालक की 50 तथा 100 मीटर की दौड़ में परासी गनवरिया के मोहम्मद वजीर ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में बूढ़ी बेलहर की चांदनी बिजयी रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक 100 तथा 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बूढ़ी बेलहर के प्रियांशु तथा बालिका में वंदना अव्वल रहीं। जूनियर बालिका वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर विजेता तथा परासी गनवरिया उपविजेता रहा। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय बूढ़ी बेलहर विजेता और प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed