फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buddhiram and Rajni won in the walking competition

Sant Kabir Nagar News: पैदल चाल प्रतियोगिता में बुद्धिराम और रजनी ने मारी बाजी

Tue, 03 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buddhiram and Rajni won in the walking competition
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में गांधी जयंती पर सोमवार को पैदल चाल प्रतियोगिता हुई। पांच किलोमीटर बालक वर्ग में बुद्धिराम और तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में कुमारी रजनी विजेता रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पांच किलोमीटर बालक वर्ग की पैदल चाल प्रतियोगिता में बुद्धिराम प्रथम, अतुल द्वितीय और सत्यम विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि शक्तिमान, विनय यादव और शिव शंकर यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी तरह से तीन किलो मीटर बालिका वर्ग की पैदल चाल प्रतियोगिता में कुमारी रजनी प्रथम, कुमारी नेहा द्वितीय और कुमारी शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। कुमारी काजल सिंह, कुमारी उमरा खान और कुमारी सुमन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत तो होती है, पर हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत कर अगली प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम लाना चाहिए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव वीके विश्वास, शैलेंद्र सिंह, चंद्रबली यादव, कोच मनोज यादव, विमलेश ध्रुव, अमित कन्नौजिया, यादवेंद्र यादव, सुमन यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed