{"_id":"61798b416d50b1102f4f5bb4","slug":"bsp-organized-cadre-camp-khalilabad-news-gkp414459414","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरहा गांव में बसपा का विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरहा गांव में बसपा का विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरहा गांव में बसपा का विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप आयोजित
सेमरियावां। ब्लॉक के चोरहा गांव में बुधवार को बसपा का विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बसपाइयों ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताया। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है। एआईएमआईएम और पीस पार्टी को मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने वाली पार्टी बताया और सपा के छलावे में न आने की बात कही।
खलीलाबाद विधानसभा बसपा प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल हताश व परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या चरम पर है। युवा बेरोजगार है। किसान की आवाज दबाई जा रही है। इलाके में सड़क बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा बदहाल है। कहा कि एआईएमआईएम, पीस पार्टी मुस्लिम समुदाय के वोटों को बांटने का काम करती हैं। पूर्व एमएलसी लाल चंद निषाद ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम समुदाय को आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल करने में कामयाब होती रही है। पूर्व विधायक भगवान दास ने बसपा सरकार के सुशासन और उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि आज देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। भाजपा के पास विकास एजेंडा नहीं है। संचालन पूर्व बसपा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने किया। इस दौरान पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, राम तिलक, कुलदीप मणि मिश्र, यशोदानंद, अब्दुल जब्बार, सलामुल्लाह सिद्दीकी, अख्तर खान, हाजी रमजान, सुरेंद्र नाथ, अर्जुन प्रसाद, जयकिशन राना, राजेंद्र प्रताप प्रधान, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।