{"_id":"6628fbd867c275ce08038b69","slug":"bsp-leader-akash-anand-targeted-bjp-and-other-parties-in-the-election-rally-in-sant-kabir-nagar-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: आकाश आनंद ने कहा, 'मुफ्त राशन देकर जनता से खिलवाड़ करने वाले ट्रिलियन की बात करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: आकाश आनंद ने कहा, 'मुफ्त राशन देकर जनता से खिलवाड़ करने वाले ट्रिलियन की बात करते हैं
Wed, 24 Apr 2024 06:06 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:06 PM IST
सार
आकाश आनंद ने कहा, 'जिस सरकार ने आपके भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है, वह देशद्रोही है। सरकार ने मुफ्त में राशन देकर लोगो को भिखारी बना दिया। इनसे कौन सवाल करे कि जब तुमने 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन देकर भिखारी बना दिया है तो कैसे देश को पांच ट्रिलियन आर्थिक ताकत बनाने की बात करते हो'।
विज्ञापन
आकाश आनंद जनसभा को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संत कबीर नगर के वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कालेज परिसर में बसपा नेता आकाश आनंद ने बीजेपी, सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही, बहन मायावती के चार बार के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया। चिलचिलाती धूप के बाबजूद युवा आकाश आनंद को दूर-दूराज से आए हजारों की जनता ने सुना व तालियां भी बजाई। चालीस मिनट के भाषण में आनंद सबसे अधिक हमलावर भाजपा पर रहे।
विज्ञापन
सबसे पहले आकाश आनंद ने महात्मा ज्योतिबा फूले, पेरियार स्वामी, नारायनगुरु को याद किया। वामसेफ व बसपा संस्थापक कांशीराम व मायावती को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए बसपा बहन मायावती के नेतृत्व में दलित समाज के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं लेकर आई।
विज्ञापन
जिस सरकार ने आपके भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है, वह देशद्रोही है। सरकार ने मुफ्त में राशन देकर लोगो को भिखारी बना दिया। इनसे कौन सवाल करे कि जब तुमने 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन देकर भिखारी बना दिया है तो आखिर कैसे देश को पांच ट्रिलियन आर्थिक ताकत बनाने की बात करते हो।
विज्ञापन
चुनाव आयोग हमसे कहता है कि जाति धर्म के नाम पर वोट नही मांगना है, लेकिन जब अन्य दल जाति धर्म के नाम पर वोट मांगते है तो चुनाव आयोग का मुंह बंद हो जाता है। हम तीन मुद्दों शिक्षा, सुरक्षा व रोजगार के मुद्दे पर बात करेंगे। डिजिटल इंडिया के नाम पर सरकारी स्कूलों में एक भी कंप्यूटर नही है।
नौकरी में भर्ती के नाम पर पर्चे लीक हो जाते है। इनकी नीयत रोजगार देने की कभी भी नही रही। आज भी 30 लाख पद बैकलॉग के रिक्त पड़े है। सरकारी आकंड़ों के अनुसार आधे से अधिक युवा बेरोजगार घूम रहे है, जबकि आधे शेष बेरोजगारों की शिक्षा ही नौकरी लायक नही दी जाती है।
आगे कहा कि रोजगार से ध्यान भटकाने के लिए सरकार 80 करोड़ जनता को मुफ्त का राशन दे रही है। आंकड़े गिनाते हुए कहा कि साल में 12 हजार का मुफ्त राशन देते है तो यदि देश के युवा नौकरी करते तो 30 हजार रुपये मिलते। आगे कहा की बसपा युवाओ के शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार की बात करती है तो अन्य दलों को चुभने लगती है।
विगत एक साल में 65 हजार से अधिक बहन-बेटियो पर उत्तर प्रदेश में केस दर्ज हुआ। पिछले वर्ष चार सौ किसानों ने सरकार की गलत नीतियों की वजह से जान दे दिया। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने व कालाधन वापस लाने की बात हवा हवाई साबित हुई।
भाजपा ने 2014 में सत्ता हासिल किया। उस समय देश पर 58 लाख 60 हजार करोड़ कर्ज था, इस समय देश का कर्ज बढकर 12 लाख करोड़ हो गया है। इस कर्ज को चुकाने में देश को 10 लाख करोड़ बतौर ब्याज चुकाना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नौकरी के नाम पर पकौड़ी तलने की बात कहते है। कहा कि हमे ऐसा गुजरात मॉडल नही चाहिए।
सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 2012 में लालटोपी पहनकर सायकिल से आए थे, और आपको धोखा देकर चले गए। बहन मायावती के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए आकाश आनन्द ने कहा कि बहनजी ने स्मारको का निर्माण, काशीराम शहरी आवास योजना, 41 हजार कांस्टेबल भर्ती, गंगा एक्सप्रेसवे, नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे, 28419 आम्बेडकर गांव, गन्ने की कीमत बढ़ाया, 20 जिलो में आम्बेडकर छात्रावास, 88 बीटीसी शिक्षको की भर्ती समेत दर्जनों काम कराए है। इस दौरान प्रत्याशी मो आलम, डुमरियागंज से ख्वाजा समशुद्दीन, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, दिनेश चंद्र, इन्दलराम, उदयभान, राममूरत आदि मौजूद रहे।