{"_id":"626831e3cd35e6696022a440","slug":"bsa-suspended-khalilabad-news-gkp434772525","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गैरहाजिर रहने वाली सहायक अध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गैरहाजिर रहने वाली सहायक अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से गैरहाजिर रहने वाली सहायक अध्यापिका निलंबित
बीएसए ने 16 अप्रैल को विद्यालय का निरीक्षण किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएसए के निरीक्षण में नाथनगर ब्लॉक के एक विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका कई दिनों से अनुपस्थित पाई गई थी। जिसे बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच बीईओ बघौली को सौंपी है।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घोलवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका बीना त्रिपाठी 23 मार्च से अनुपस्थित चल रही थीं। उनकी अनुपस्थिति की कोई भी सूचना विद्यालय पर नहीं थी। विद्यालय में छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका की लापरवाही को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बघौली को दी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निलंबन की अवधि में सहायक अध्यापिका बीना त्रिपाठी उसी विद्यालय से संबद्ध रहेंगी। बीएसए ने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय आएं और बच्चो के पठन पाठन पर ध्यान दें। इसके साथ ही शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।