फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bsa order for two taechers salary stop

अनियमितता मिलने पर हेडमास्टर समेत दो का रोका वेतन

Mon, 29 Jul 2019 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
bsa order for two taechers salary stop
अनियमितता मिलने पर हेडमास्टर समेत दो का रोका वेतन
विज्ञापन

- बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय में कमियां
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बीएसए के निरीक्षण में विद्यालयों पर कई अनियमितताएं मिलीं। जिससे नाराज बीएसए ने एक हेडमास्टर समेत दो शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने एक एनपीआरसी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नाथनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर का सोमवार को निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापक संतोष त्रिपाठी हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में कोई भी साक्ष्य विद्यालय में नहीं था। बच्चों में ड्रेस, पुस्तक आदि का वितरण नहीं हुआ था। एमडीएम नहीं बना था। शिक्षक डायरी नहीं थी। विद्यालय परिसर में गंदगी थी। खेलकूूद मद का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। विद्यालय में 73 विद्यार्थियों का नामांकन है, उनमें से मौके पर 22 बच्चे मौजूद मिले। जबकि अन्य दिनों में एमडीएम में छात्र संख्या अधिक दिखाई गई थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस तरह की अनियमितता मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण मिश्र और सहायक अध्यापक संतोष त्रिपाठी का वेतन रोक दिया गया। इन लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय जमुनीकला का निरीक्षण किया गया तो वहां भी गंदगी मिली। कंपोजिट ग्रांट का उपयोग नहीं किया गया था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व एनपीआरसी रणविजय सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed