{"_id":"574344ea4f1c1bb51569150f","slug":"bsa-cctv-camera-in-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
बीएसए कार्यालय में बेवजह घूमने वाले शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया। कैमरे की पूरी निगरानी बीएसए अपने कमरे से करेंगे। इसके साथ ही बेवजह घूमने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। कैमरा लगने से कार्यालय का चक्कर लगाने वाले शिक्षकों में परेशानी देखी जा रही है।
नवागत बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षकों को बेवजह कार्यालय में न घूमने की हिदायत दी थी। उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में कार्यालय में कई जगह पर कैमरा लगा दिया गया। कैमरा का मुख्य सेंटर बीएसए कक्ष में है। जहां पर पूरे कार्यालय की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही कौन कर्मचारी अपने पटल पर है और कौन नहीं है इसको भी देखा जाएगा। कार्यालय में शिक्षकों को जमावड़ा रहता है। कुछ शिक्षक तो वहा पर बाबुगिरी का भी काम करते रहते है। सीसीटीवी कैमरा लग जाने से उन शिक्षकों को खासा दिक्कत हो गई है। जो बीएसए कार्यालय में पूरे दिन मौजूद रहकर बाबुगिरी करते है। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि वे कार्यालय में बेवजह न आए। अगर स्कूल टाइम में कार्यालय में दिखे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।