{"_id":"662bfe8bd0fa3888b50f1436","slug":"brother-in-law-injured-in-brother-in-laws-attack-dies-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113441-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जीजा के हमले में घायल साले की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जीजा के हमले में घायल साले की इलाज के दौरान मौत
Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
- 23 अप्रैल की देर शाम बेलौली गांव में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बेलौली गांव में 23 अप्रैल की रात जीजा ने अपने साले पर हमला कर दिया था। इसके बाद साला गंभीर रूप से घायल हो गया। साले का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जहां शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मेंहदावल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई।
क्षेत्र के बेलौली गांव निवासी रामआशीष पुत्र भेली यादव का ससुराल कुडवा गांव में है। रामआशीष की पत्नी के बीच विवाद था। पत्नी मायके से 23 अप्रैल को ही आई थी। शाम को फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद की सूचना पर 25 वर्षीय साला जय प्रकाश यादव बहन के घर पहुंच कर बहनोई को समझाने लगा। उसी दौरान दोनों में वाद-विवाद हो गया। जीजा रामआशीष ने किसी चीज से साले पर हमला कर दिया था। जिसमें साला जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इस मामले में जीजा पर केस भी दर्ज हुआ था। शुक्रवार की शाम को इलाज के दौरान साले जय प्रकाश यादव की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मेंहदावल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि इलाज के दौरान जय प्रकाश यादव की मौत की सूचना मिली है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।