फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother attacked with knife at for opposing molesting sister in Sant kabir Nagar

Sant kabir Nagar: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई पर विजयदशमी मेले में चाकू से हमला, चार के खिलाफ केस

Thu, 06 Oct 2022 08:39 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लोहरैया/संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहरैया/संतकबीरनगर। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 06 Oct 2022 08:39 PM IST
सार

युवक को चाकू मारने के बाद आरोपी भागने में सफल हो गए। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Brother attacked with knife at for opposing molesting sister in Sant kabir Nagar
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार की शाम विजयदशमी पर लगे मेले में हमलावरों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। युवक के गले और पेट में चोटे आई है। घटना के बाद मेले में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल को लोग सीएचसी मलौली ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वैसे घटना के समय मेले में पुलिस भी मौजूद रही, लेकिन हमलावरों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का आरोप है कि उसकी बहन कक्षा 10वीं में पढ़ती है। बहन साइकिल से रोजाना विद्यालय आती जाती है। पिछले दिनों जब वह स्कूल जा रही थी तो बगल के गांव का रहने वाले युवक ने उसकी बहन को रोक कर छेड़खानी की। जबरन उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। छात्रा ने यह बात आकर अपने घर के लोगों को बताई तो उसका भाई शिकायत करने चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने बुधवार को शाम बभनौली मेले में युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू उसके पेट और गले पर लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय यह घटना घटित हुई, उस समय चौकी इंचार्ज लोहरैया मेले में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को चाकू मारने के बाद आरोपी भागने में सफल हो गए। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed