{"_id":"65dcea8b5afb55d8ca0e5e84","slug":"brother-and-sister-injured-after-being-hit-by-pickup-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110401-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से भाई-बहन घायल
Tue, 27 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
बखिरा/तिघरा। खलीलाबाद-बखिरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघुआ गांव के निकट सोमवार की शाम को पांच बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगो ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
बेलहर क्षेत्र बढली निवासी घायल निकिता राय 25 वर्ष ने बताया कि वह भाई छोटू राय 30 वर्ष के साथ बाइक से खलीलाबाद से घर जा रही थी। बघुआ के निकट बखिरा की ओर से आ रहे एक पिकअप ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आमने-सामने की टक्कर में भाई को काफी चोट आई है। भाई की स्थिति गंभीर है। वह भी हादसे के बाद बेहोश हो गई थी, किंतु थोड़ी देर में उसे होश आ गया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुुलेंस की मदद से उन दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा। स्थिति गंभीर होने पर भाई को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।