फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BR Ambedkar's birth anniversary was celebrated in the collectorate of Sant Kabir Nagar, DM paid tribute

संविधान के शिल्पी की याद में : DM ने किया नमन, जिला में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 134वीं जयंती

Mon, 14 Apr 2025 06:09 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

कलक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनी। इसी के साथ ही हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के तहत 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम उत्सव के रूप में शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
BR Ambedkar's birth anniversary was celebrated in the collectorate of Sant Kabir Nagar, DM paid tribute
बाबा साहेब की फोटो के सामने नमन कर उन्हें याद करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गई। मेंहदावल बाईपास स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जगह- जगह गोष्ठी कर डॉ आंबेडकर के कार्यो को याद किया गया।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनी। इसी के साथ ही हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के तहत 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम उत्सव के रूप में शुभारंभ किया गया। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह से मेंहदावल बाईपास पर खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने मेंहदावल के परसा पाण्डेय में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने हैंसर बाजार में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों ने डाॅ आंबेडकर को याद किया। इसी क्रम में एचआरपीजी कॉलेज में एनएसएस के तत्वाधान में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, विद्याभूषण, प्रो विजय राय, डॉ शशिकांत राव, डॉ विजय कुमार मिश्र, फखरे आलम, सुनील आदि मौजूद रहे। भारत स्काउट और गाइड की तरफ से जिला कार्यालय पर डॉ आंबेडकर जयंती मनाई गई। यहां पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शहर में जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई। युवा वर्ग डीजे की धून पर नृत्य करता रहा। यह क्रम पूरे दिन तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed