फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bollywood Night: Audience kept dancing to Asit's songs till late night

बॉलीवुड नाइट : असित के गीतों पर देर रात तक थिरकते रहे दर्शक

Mon, 18 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Night: Audience kept dancing to Asit's songs till late night
बॉलीवुड नाइट गाते असित त्रिपाठी।  
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मान सिंह बाग में चलने वाले दोआबा महोत्सव का रविवार की रात बॉलीवुड नाइट के बीच समापन हुआ। गायक असित त्रिपाठी और गुलशन सक्सेना गानों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इस मौके पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, एसपी सत्यजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के जरिए दोआबा महोत्सव कई मायनों में याद किया जाएगा। दो नदियों के बीच रहने वाले लोग जहां देश के जाने-माने पहलवान, कलाकार और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख सके वहीं स्थानीय कलाकारों और बच्चों को भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बड़ा मंच मिला। हालांकि इस कार्यक्रम को कुछ लोग किसी व्यक्ति विशेष को हाईलाइट करने के लिए आयोजित किया जाना बता रहे हैं तो कुछ कार्यक्रम का प्रशंसा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम महोत्सव के समापन अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का जहां अवसर मिलता है वही लोग आसानी के साथ मनोरंजन भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान रविवार रात में असित त्रिपाठी और गुलशन सक्सेना के जरिए प्रस्तुत किया गया बॉलीवुड नाइट शो का आनंद दर्शकों ने खूब लिया। इन कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक पूरी रात झूमते रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि और उनके प्रतिनिधि ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर गणेश पांडेय, अमर राय, अनुभव शुक्ला, शिवप्रसाद मद्धेशिया, ईओ उमेश पासी, श्रीकांत, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed