{"_id":"6816530882ad3d0f33026174","slug":"bolero-hits-a-couple-riding-a-bike-wife-dies-husband-is-serious-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132071-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बोलेराे ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बोलेराे ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Sat, 03 May 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
कलीमुन्निशा की फाइल फोटोकलीमुन्निशा की फाइल फोटोकलीमुन्निशा की फाइल फोटो
बेलहर। बस्ती जनपद के छावनी थानाक्षेत्र में बाइक सवार दंपती को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर एक बोलेरो ने कुचल दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला चिकित्सालय बस्ती में इलाज चल रहा है। दोनों जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के किठिउरी गांव के रहने वाले थे और बाराबंकी के देवा शरीफ जा रहे थे। संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किठिउरी के राजस्व ग्राम बंजारा डेरा निवासी अब्दुल रहीम अपनी पत्नी कलीमुन्निशा (45) के साथ बाराबंकी जनपद में स्थित देवा शरीफ जाने के लिए शनिवार की सुबह 9 बजे बाइक से निकले। दोपहर 12 बजे के करीब दोनों बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के पूरे हिंद गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों मौके पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने कलीमुन्निशा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल अब्दुल रहीम की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में छावनी थाने के थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के बारे में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में छावनी थाने के थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के बारे में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन