फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of missing teenager found in canal

Sant Kabir Nagar News: नहर में मिला लापता किशोर का शव

Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Body of missing teenager found in canal
राजकुमार की फाइल फोटो
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के हुजुरा सुहावा गांव के निवासी किशोर का शव सरयू नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दुधारा थाने को पीआरवी को 27 मई को हुजुरा सुहावां गांव निवासी रामनैन ने बताया कि उनका पोता राजकुमार (14) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। इस सूचना के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। बुधवार को थाना दुधारा अंतर्गत चिउटना में सरयू नहर के किनारे एक बच्चे का कपड़ा मिला। इसके बाद थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने गोताखोरों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। नहर पर करीब दो किलोमीटर चलने के बाद हसनपुर नहर के गेट के पास उसका शव अटका हुआ पाया गया। शव को निकलवाया गया और उसका पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed