फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   block pramukh election in santkabirnagar

प्रमुख पद पर नामांकन आज, तैयारियां पूरीं

Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election in santkabirnagar
प्रमुख पद पर नामांकन आज, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन

पूर्वाहन 11 से तीन बजे तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रहेगी मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रमुख पद के नामांकन की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रो की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी और दस जुलाई को मतदान होगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक रिटर्निंग अफसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट व रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी और दस जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्दनेजर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सभी नामांकन केंद्रों पर लगाई गई है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

सेमरियावां में 13 और नाथनगर में नौ पर्चों की हुई बिक्री
सेमरियावां/ धनघटा। प्रमुख चुनाव के लिए. बुधवार को पांच लोगों के जरिए 13 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। बीडीओ रेनू चौधरी ने बताया कि प्रमुख पद उम्मीदवारी के लिए बीनू तिवारी पत्नी नीरज तिवारी ने दो सेट पर्चा लिया। जबकि मजहरुन निशा पत्नी सरवर अली ने तीन सेट पर्चा खरीदा। अफसाना खातून पत्नी मुश्ताक ने तीन सेट पर्चा लिया। हाजरा खातून पत्नी मो इश्तियाक ने तीन सेट और दीप्ति द्विवेदी पत्नी करुणेश द्विवेदी ने दो सेट में पर्चा की खरीद की है। कुल मिलाकर 13 पर्चा की बिक्री हुई है। प्रमुख पद अनारक्षित महिला सीट है। ब्लॉक क्षेत्र के 121 बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह नाथनगर में प्रमुख चुनाव के लिए मंगलवार और बुधवार को कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने बताया कि उम्मीदवार कृष्ण चंद यादव पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे यादव निवासी बारीडीहा ने तीन सेट पर्चा, उषा देवी पत्नी शिव कुमार निवासी बारीडीहा ने दो सेट पर्चा, रामवृक्ष यादव पुत्र श्रीभागवत यादव निवासी कोहरगड्डी ने दो सेट पर्चा, महेंद्र यादव पुत्र रंगीलाल निवासी मुखलिसपुर ने एक सेट और सन्तलाल मौर्य पुत्र रंगीलाल ने एक सेट में पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed