{"_id":"57f9321b4f1c1b255227070e","slug":"bku-s-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने धरना दिया
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौथे दिन भी कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट धरना जारी रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरडोभा रोड कई वर्षों से बदहाल है तो सूखा राहत भी सभी किसानों को नहीं मिला। जिले में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। इसके अलावा भी कुछ मुद्दे है, लेकिन प्रशासन कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संजय श्रीवास्तव, रामवृक्ष पटेल, बाबूलाल यादव, प्रभुनाथ यादव, विश्वनाथ प्रजापति, पल्टूराम जायसवाल, मोहम्मद तैयब, राम अवध यादव, त्रिलोकी यादव, राजकुमार, बैकुंठनाथ चौबे, लहुरी चौधरी, रामदवन चौधरी, सत्यराम, ग्रीसचंद्र पांडेय, दुर्गा चौधरी, अंजनी मल्लाह, बाबूलाल, मीना देवी, मगरा देवी, गब्बूलाल, बहरैची, फूलचंद्र, देवीशरण, रामफेर पटेल, चंद्रशेखर आदि लोग शामिल रहे।