{"_id":"57f541db4f1c1b4f4c26f5fd","slug":"bku-s-picketing-on-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने धरना दिया
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों और जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार आंदोलन करने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, ऐसे में यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि मांगों को पूूरा नहीं कर दिया जाता है।
भाकियू कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरडोभा रोड कई वर्षों से बदहाल है, कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सूखा राहत से अभी भी बड़ी संख्या में किसान महरूम है। बघौली ब्लाक में ग्राम डेवडीह से नेवास चौराहा तक बिजली का पोल नहीं लगवाया गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिले में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है, इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। भाकियू नेता कपिलदेव राय व मुन्ना पांडेय ने कहा कि जिले में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को पूरा कराया जाए, इसके किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं है। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को मांगों का ज्ञापन दिया, जिसमें ग्राम सभा रक्शा कोल में शौचालय के लिए धन अवमुक्त होने के बाद भी शौचालय निर्माण न कराए जाने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
धरना में संजय श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव, विश्वनाथ प्रजापति, पलटू जायसवाल, प्रभुनाथ यादव, राम वृक्ष पटेल, कन्हैया यादव, राजकुमार, रामअवध यादव, बैकुंठनाथ चौबे, त्रिलोकी यादव, लाल मोहन यादव, गिरीशचंद्र पांडेय, पानमती, लाल जी, महगू चौधरी, लहुरी चौधरी, दुर्गा, झीनक दास, रामफेर, मंगरादेवी, चंद्रशेसर, मुस्ताक, सादुल्लाह, जगनरायन, बाल किशन आदि शामिल रहे।