{"_id":"57d596a14f1c1b5d7831943e","slug":"bku-put-the-jam-in-front-of-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के सामने भाकियू ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के सामने भाकियू ने लगाया जाम
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
भाकियू के जाम के कारण मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को जाम कर दिया। कार्यकर्ता इस बात से नाराज थे कि बार-बार के आश्वासन के बाद भी किसानों की समस्याओं पर प्रदेश व केंद्र सरकार कदम नहीं उठा रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं के जाम के कारण आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
इस बीच नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मनाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार को उन्हें सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व के कलेक्ट्रेट पहुंचे और मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए, साथ ही किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाए। इस साल भी कम बारिश हुई है, फसल सूख रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी न उठानी पड़े। गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है, उसका भुगतान ब्याज सहित दिया जाए।
विज्ञापन
प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जाए, गरीबों के लिए आवास, शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की जाए। इधर, जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्मी के कारण वाहनों में बैठे लोग परेशान दिखे। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह मय फोर्स पहुंचे और अधिकारियों को जाम की सूचना दी। इस बीच नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। जाम लगाने एवं ज्ञापन देने वालों में बाबूलाल यादव, संजय श्रीवास्तव, त्रिलोकी यादव, प्रभुनाथ यादव, कन्हैया लाल, पानमती, राजकुमार, दुर्गा, छोटेलाल, केशवमूर्ति, फूलचंद्र, जगन्नाथ, देवीशरन, लाल जी, भगेलू, चंद्रशेखर, अनिल, त्रिभुवन, महगू आदि शामिल रहे।