फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BKU given sugar mill gate picket

भाकियू ने दिया शुगर मिल गेट पर धरना

Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ता पूर्वाह्न दस बजे खलीलाबाद शुगर मिल गेट पहुुंचे और धरना पर बैठ गए। धरना में भाकियू के प्रदेश सचिव राम सिंह किसान ने कहा कि चीनी मिले गन्ना पेराई शुरू कर चुकी है। बावजूद इसके अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नही की गई।
विज्ञापन

 बार-बार के आदेश के बावजूद किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। मंडल उपाध्यक्ष सुबाष चंद्र किसान ने कहा कि खलीलाबाद चीनी मिल बंद हो गई, जिससे क्षेत्र के किसानों के साथ ही व्यापार प्रभावित हुआ है। कहा कि तत्काल बंद पड़ी खलीलाबाद चीनी मिल को चलवाया जाए। साथ ही चीनी मिल के अंदर के सामानों को बाहर जाने से रोका जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र किसान ने प्रदेश में किसान परेशान है। चीनी मिल बंद हो गई। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। इफको खाद के लाइसेंस जिले में नहीं दिए गए है। ऐसे में लाइसेंस तत्काल जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। धरना के बाद दिए गए ज्ञापन में गन्ना मूल्य 425 रुपये किए जाने, बंद पड़ी खलीलाबाद चीनी मिल को चलवाने, खाद की कालाबाजारी रोकने, गन्ना की सामान्य व अगैती प्रजाति की तौल करवाने आदि की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में हृदय राम यादव, जर्नादन मिश्र, जगदीश राय, मारतेंद्र प्रताप सिंह, रामदरश यादव, राम नयन तिकसान, श्री प्रकाश पांडेय, राम गोपाल वर्मा, राम हजूर शर्मा, रामा यादव, विश्वनाथ शर्मा, रामराज, भोला गुप्ता, कुतुबुद्दीन, रुदल चौधरी, राम सहाय चौधरी, तौलू चौधरी, रोशन अली,मकबूल, लालमन गुप्ता, राम सागर चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed